Top 5 This Week

Related Posts

Mumbai: नितेश राणे 1 महीने की जेल, 1 लाख रुपये जुर्माना

डेस्क | मुंबई

महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री Nitesh Rane को कोर्ट ने सार्वजनिक शांति भंग करने के मामले में 1 महीने की जेल और 1 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। यह मामला 2019 में एक हाईवे इंजीनियर पर कीचड़ फेंकने से जुड़ा है। हालांकि, सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप से कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया। सिंधुदुर्ग जिला अदालत के जज वी. एस. देशमुख ने सोमवार को यह फैसला सुनाया।

🛣️ क्या है पूरा मामला?

4 जुलाई 2019 को कंकावली क्षेत्र में मुंबई-गोवा हाईवे के काम का निरीक्षण चल रहा था। इसी दौरान Nitesh Rane ने इंजीनियर प्रकाश शेडेकर पर कथित तौर पर कीचड़ फेंका और उनके साथ दुर्व्यवहार किया। इसके बाद उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया था।