Top 5 This Week

Related Posts

Global: ट्रंप – मस्क चीन एंट्री बढ़ी हलचल, Xi Jinping संग अहम बैठक

डेस्क | Global

अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump इन दिनों चीन दौरे पर हैं और इस हाई-प्रोफाइल यात्रा में दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से एक Elon Musk भी शामिल हुए हैं। इस दौरे को अमेरिका-चीन संबंधों के लिहाज़ से बेहद अहम माना जा रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप के साथ कई बड़े अमेरिकी कारोबारी नेता भी बीजिंग पहुंचे हैं, जिनमें एनवीडिया के CEO जेन्सन हुआंग और एप्पल के टिम कुक जैसे नाम शामिल हैं। इस दौरे का मुख्य फोकस व्यापार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, चिप टेक्नोलॉजी और चीन-अमेरिका के आर्थिक रिश्तों को लेकर है। Xi Jinping और ट्रंप के बीच हुई बैठक में ताइवान, ईरान युद्ध, व्यापार समझौते और टेक्नोलॉजी सेक्टर पर विस्तार से चर्चा हुई। चीन ने अमेरिका के साथ सहयोग बढ़ाने की बात कही, जबकि ट्रंप ने बैठक को “बेहद सकारात्मक और उत्पादक” बताया।

इस बीच Tesla के मालिक एलन मस्क की चीन में मौजूदगी भी चर्चा का विषय बनी हुई है। चीन में टेस्ला का बड़ा बाजार है और मस्क वहां अपनी Full Self-Driving तकनीक और सोलर बिजनेस को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, चीन में उनकी लोकप्रियता के साथ-साथ सुरक्षा और टेक्नोलॉजी को लेकर चिंताएं भी बढ़ी हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह दौरा आने वाले समय में अमेरिका-चीन व्यापार और टेक्नोलॉजी संबंधों की दिशा तय कर सकता है।