डेस्क | West Bengal
पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। भाजपा विधायक दल की बैठक में Suvendu Adhikari को पश्चिम बंगाल का नया मुख्यमंत्री चुना गया है। बताया जा रहा है कि वे जल्द ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर कई नाम चर्चा में थे, लेकिन अंततः सुवेंदु अधिकारी के नाम पर मुहर लगी। उन्होंने हालिया विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज कर राज्य की राजनीति में अहम भूमिका निभाई।
Mamata Banerjee के लंबे शासन के बाद पहली बार भाजपा राज्य में सरकार बनाने जा रही है, जिसे बंगाल की राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव माना जा रहा है।
