Top 5 This Week

Related Posts

BREAKING

Gadchiroli: कांकेर में DRG के 3 जवान शहीद, भूसुरंग विस्फोट

डेस्क | Gadchiroli

नक्सल प्रभावित कांकेर जिले से दुखद खबर सामने आई है। भूसुरंग (लैंडमाइन) को निष्क्रिय करने के दौरान हुए जोरदार विस्फोट में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) के तीन जवान शहीद हो गए। जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों की टीम इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही थी। इसी दौरान जवानों को संदिग्ध भूसुरंग मिली, जिसे निष्क्रिय करने की कोशिश की जा रही थी। तभी अचानक विस्फोट हो गया, जिसमें तीनों जवान मौके पर ही शहीद हो गए।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और अतिरिक्त बल तैनात कर तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है। अधिकारियों ने कहा है कि नक्सलियों के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा और शहीद जवानों के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा।