Top 5 This Week

Related Posts

NAGPUR : महाल में ‘एमडी’ गैंगवार भड़की

Desk | Nagpur

संवेदनशील इलाके में घटना से मचा हड़कंप, छह लोग हिरासत में नागपुर के महाल क्षेत्र स्थित कोठी मार्ग इलाके में एमडी तस्करों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि देर रात एक व्यक्ति के घर पर फायरिंग कर दी गई। हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन संवेदनशील इलाके में हुई इस वारदात ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने मामले में छह लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला गैंगवार से जुड़ा है। नागपुर में पिछले कुछ समय से एमडी और अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी तेजी से बढ़ी है, जिससे अपराधियों के कई गिरोह सक्रिय हो गए हैं।

शहर के ड्रग्स हॉटस्पॉट क्षेत्रों में अक्सर खूनी संघर्ष का खतरा बना रहता है। कोठी मार्ग की यह घटना भी गैंगवार का हिस्सा मानी जा रही है। सौरव पांच साल पहले शिवाजी प्रतिमा के पास एक युवक की हत्या के मामले में चर्चाओं में आया था। हाल के दिनों में राजनीतिक संरक्षण मिलने से उसका प्रभाव काफी बढ़ गया था। महाल में उसी स्थान पर यह फायरिंग की गई, जहां पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया। प्रेम प्रसंग को लेकर भी हुआ था विवाद जानकारी के अनुसार, रोहन की प्रेमिका पहले सौरव के साथ काम करती थी। लेकिन कुछ दिनों से उसने उसका साथ छोड़ दिया और आरोपियों के साथ मिलकर काम करने लगी थी। वह एमडी तस्करी मामले में आरोपी भी बताई जा रही है। इसी बात से रोहन नाराज था और उसने आरोपियों को धमकी भी दी थी। दहशत फैलाने की कोशिश डीसीपी पुलिस उपायुक्त राहुल मदने ने बताया कि आरोपी और शिकायतकर्ता दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते हैं।

घटना में दो राउंड फायरिंग की गई, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ। गाड़ी पर फायरिंग होने से यह केवल दहशत फैलाने की कोशिश लग रही है। हालांकि पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए गहन जांच कर रही है। शनिवार रात हुआ था एक और हमला शनिवार रात करीब 1 बजे रोहन मस्कर कोठी रोड पर खड़ा था, तभी गंगा गैंग से जुड़े संकेत राजेंद्र भेड़े, अंकुश उर्फ चिवड़ा भोसले, सूरज अनिल लटकर, कार्तिक नरेश दुर्गा और विशेष सुनील लटकर सौरभ की तलाश कर रहे थे। सौरभ नहीं मिलने पर उन्होंने रोहन मस्कर पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और वहां से फरार हो गए। इस घटना के 24 घंटे के भीतर ही फायरिंग की वारदात सामने आई।