Top 5 This Week

Related Posts

AMRAVATI : दोस्त बना दुश्मन!

Desk | Amravati

दर्यापुर में 19 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या, चाकू से किए आठ वार एक मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जब एक युवक ने अपने ही दोस्त पर चाकू से ताबड़तोड़ आठ वार कर उसकी हत्या कर दी। यह सनसनीखेज घटना रविवार सुबह करीब 11:30 बजे दर्यापुर के आनंदनगर इलाके में हुई। मृतक का नाम प्रज्वल देवानंद तायडे (19, निवासी आनंदनगर) जबकि आरोपी का नाम कुणाल प्रवीण गावंडे (21, निवासी आनंदनगर) बताया गया है। दोनों आपस में अच्छे दोस्त थे। जानकारी के अनुसार, प्रज्वल मूर्तिजापुर में नर्सिंग की पढ़ाई कर रहा था।

रविवार सुबह आरोपी कुणाल को पता चला कि प्रज्वल के घर में उसके दादा के अलावा कोई नहीं है। इसी का फायदा उठाकर वह घर में घुस गया। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद कुणाल ने धारदार चाकू से प्रज्वल पर एक के बाद एक आठ वार कर दिए। संदेह बना हत्या की वजह बताया जा रहा है कि आनंदनगर के ही एक युवक से कुणाल का पुराना विवाद चल रहा था। कुणाल को शक था कि प्रज्वल उस युवक की मदद करता है। इसी शक के कारण दोनों दोस्तों के रिश्तों में दरार आ गई और आखिरकार यह विवाद हत्या तक पहुंच गया। माता-पिता गए थे शादी में प्रज्वल को शायद यह अंदाजा भी नहीं था कि उसका दोस्त ही उसकी जान का दुश्मन बन जाएगा। घटना के समय घर के एक कमरे में उसके दादा मौजूद थे, जबकि माता-पिता शादी समारोह में गए हुए थे।

उसका बड़ा भाई उज्ज्वल तायडे पुलिस भर्ती की तैयारी के लिए अमरावती में रह रहा था। कुछ ही घंटों में आरोपी हत्या के बाद आरोपी कुणाल गावंडे फरार हो गया था। हालांकि, दर्यापुर पुलिस ने कुछ ही घंटों में उसे तलाश कर हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी शहर के एक कपड़े की दुकान में नई पैंट खरीद रहा था। उसकी पुरानी पैंट पर खून के धब्बे लगे थे और वह कपड़े बदलकर फरार होने की तैयारी में था। मामले की जानकारी मिलते ही एएसपी दत्ता तोटेवाड भी पुलिस थाने पहुंचे।