🔴 सरकार की योजनाओं पर उठे सवाल
डेस्क | वर्धा
सरकार आम जनता के हित के नाम पर नई-नई योजनाएं लागू करती है, लेकिन अब इन्हीं योजनाओं को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। महाराष्ट्र राज्य परिवहन (एसटी) की योजनाओं में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है, जहां राहत के साथ-साथ बोझ भी बढ़ाया जा रहा है।
💸 राहत के बाद बढ़ा आर्थिक बोझ
एसटी निगम ने महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को किराए में छूट देकर बड़ी राहत दी थी, जिसका लाभ लाखों यात्रियों ने उठाया। लेकिन अब 14 अप्रैल की आधी रात से किराया बढ़ाए जाने के फैसले ने यात्रियों में गुस्सा पैदा कर दिया है।
