Top 5 This Week

Related Posts

BREAKING

GADCHIROLI : उधार के 50 रुपये मांगना पड़ा भारी

Desk | Gadchiroli

मामूली पैसों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी से हमला कर किया लहूलुहान; आरोपी गिरफ्तार, दो दिन की पुलिस रिमांड गड़चिरोली जिले के चामोर्शी तहसील अंतर्गत घोट गांव में केवल 50 रुपये के उधार को लेकर ऐसा विवाद खड़ा हो गया, जिसने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। पैसे वापस मांगने पर एक युवक के सिर पर लाठी से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई और लोगों में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, घोट निवासी शैलेश विजय नखाते (32) ने गांव के ही संतोष रघुनाथ राऊत (30) को कुछ समय पहले जरूरत के समय 50 रुपये उधार दिए थे। बताया जा रहा है कि शैलेश कई दिनों से अपने पैसे वापस मांग रहा था, लेकिन आरोपी लगातार टालमटोल कर रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले भी कहासुनी हो चुकी थी। 18 मई की रात करीब 9 बजे शैलेश ने एक बार फिर अपने पैसे लौटाने की बात कही।

इसी दौरान संतोष राऊत अचानक गुस्से में आ गया और उसने शैलेश के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने हाथापाई शुरू कर दी और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी का गुस्सा इतना बढ़ गया कि उसने पास में पड़ी लकड़ी की लाठी उठाकर शैलेश के सिर पर जोरदार हमला कर दिया। लाठी का वार सिर पर लगते ही शैलेश गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा और उसके सिर से काफी खून बहने लगा। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बीच-बचाव कर घायल युवक को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने घायल युवक का प्राथमिक उपचार किया। मेडिकल जांच में सिर पर गंभीर चोट की पुष्टि होने के बाद मामले की सूचना घोट पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायल युवक की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी संतोष राऊत के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 118(2) और 352 के तहत मामला दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए घोट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। रविवार, 24 मई को आरोपी को चामोर्शी न्यायालय में पेश किया गया। अदालत ने मामले की जांच के लिए आरोपी को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया। घटना के बाद गांव में इस बात की चर्चा है कि महज 50 रुपये जैसे मामूली विवाद ने इतना बड़ा रूप कैसे ले लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि छोटी-छोटी बातों पर बढ़ती हिंसा चिंता का विषय बनती जा रही है। पुलिस फिलहाल मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि विवाद के पीछे कोई पुरानी रंजिश तो नहीं