Top 5 This Week

Related Posts

Nashik: RCC क्लासेस बंद होने की चर्चा, विद्यार्थियों और अभिभावकों में चिंता

Desk | Nashik

NEET पेपर लीक मामले में RCC कोचिंग क्लासेस के संचालक शिवराज मोटेगांवकर की सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी के बाद राज्यभर में RCC क्लासेस को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। नाशिक समेत कई शहरों में RCC की कुछ शाखाएं बंद होने की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिससे विद्यार्थियों और अभिभावकों के बीच चिंता और भ्रम का माहौल बना हुआ है।

बताया जा रहा है कि NEET 2026 पेपर लीक मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और नाशिक का नाम भी इस मामले में सामने आने के बाद स्थिति और गंभीर हो गई है। जांच एजेंसियों द्वारा विभिन्न स्थानों पर पूछताछ और छापेमारी की कार्रवाई जारी है, जिसका असर कुछ शाखाओं के कामकाज पर भी देखने को मिल रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ वीडियो और पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि RCC की कुछ शाखाओं को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। हालांकि, नाशिक में RCC की सभी शाखाएं बंद होंगी या नहीं, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

इन घटनाक्रमों के बाद विद्यार्थियों और अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है। कई छात्र अपने भविष्य और पढ़ाई को लेकर परेशान हैं, वहीं अभिभावक क्लास प्रबंधन और प्रशासन से जल्द स्पष्ट जानकारी देने की मांग कर रहे हैं।